होली से लेकर चैत्र नवरात्रि तक, जानिए मार्च महीने के व्रत-त्यौहार

वर्ष 2023 में मार्च का महीना ना सिर्फ सनातन धर्म बल्कि मुस्लिमों के लिए भी बहुत विशेष रहने वाला है। एक तरफ जहां मार्च महीने में होली, चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी जैसे बड़े व्रत-त्‍योहार मनाए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ इस्‍लाम धर्म में बहुत पवित्र माना गया रमजान का महीना भी आरम्भ होगा। वहीं सनातन धर्म के अनुयायी मां दुर्गा के 9 रूपों की आराधना करेंगे। चैत्र नवरात्रि के पहले ही दिन से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 भी आरम्भ होगा। इस प्रकार मार्च 2023 में शब-ए-बारात, गुड़ी पड़वा एवं रमजान के रोजे जैसे अहम दिन पड़ेंगे। आइए जानते हैं कि मार्च 2023 में कौन-कौन से प्रमुख व्रत त्‍योहार किन दिनांकों में पड़ रहे हैं। 

मार्च 2023 के प्रमुख व्रत-त्‍योहार:- 
3 मार्च 2023, शुक्रवार- आमलकी एकादशी
3 मार्च 2023, शुक्रवार- नरसिंह द्वादशी
4 मार्च 2023, शनिवार- शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत (शुक्ल)
6 मार्च 2023, रविवार- फाल्गुन चौमासी चौदस
7 मार्च 2023, मंगलवार- छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी जयंती, अट्टुकल पोंगल
8 मार्च 2023, बुधवार- चैत्र  मास आरंभ, होली धुलंडी
9 मार्च 2023, गुरुवार- भाई दूज, भातृ द्वितीया
10 मार्च 2023, शुक्रवार- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
11 मार्च 2023, शनिवार- संकष्टी चतुर्थी
12 मार्च 2023, रविवार- रंग पंचमी
14 मार्च 2023, मंगलवार – शीतला सप्तमी, कालाष्टमी
15 मार्च 2023, बुधवार- मीन संक्रांति, बसोड़ा
18 मार्च 2023, शनिवार- पापमोचिनी एकादशी
19 मार्च 2023, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
20 मार्च 2023, सोमवार- मासिक शिवरात्रि
21 मार्च 2023, मंगलवार- चैत्र अमावस्या, दर्श अमावस्या
22 मार्च 2023, बुधवार- चैत्र नवरात्रि आरंभ, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन
23 मार्च 2023, गुरुवार- चेटी चंड
24 मार्च 2023, शुक्रवार- गौरी पूजा, मत्स्य जयंती, गणगौर
25 मार्च 2023, शनिवार- मासिक कार्तिगाई, लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी
26 मार्च 2023, रविवार- स्कंद षष्ठी
27 मार्च 2023, सोमवार- रोहिणी व्रत
29 मार्च 2023, बुधवार- नवरात्रि दुर्गा अष्टमी
30 मार्च 2023, गुरुवार- राम नवमी, नवरात्रि नवमी
31 मार्च 2023, शुक्रवार- चैत्र नवरात्रि पारण

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker