यूपी: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, की ये कमाना…

महाशिवरात्रि के मौके पर काशी विश्‍वनाथ से लेकर उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में शिवालयों पर सुबह से ही भक्‍तों की भीड़ जुटी है। बड़ी संख्‍या में लोगों ने जल और दूध चढ़ाकर भगवान शिव की अराधना की। इस दौरान गोरखपुर में सीएम योगी भी शिव भक्‍ति में लीन दिखे। उन्‍होंने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर लोककल्‍याण की कामना की। 

रुद्राभिषेक गोरखनाथ मंदिर के शक्ति पीठ में हुआ। मंदिर के 11 आचार्य अरविंद त्रिपाठी और आचार्य रामानुज के नेतृत्व में मंत्रोच्चार करने के लिए बैठे थे। विधिवत मंत्रोच्चार के बीच दूध, आम्र रस, गन्ने का रस के अलावा अन्य कई फलों के रस से सुबह सात 7 से 9 बजे तक भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। उसके बाद हवन हुआ। मुखमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुक्तेश्वर नाथ मंदिर और महादेव झारखंडी मंदिर में भी भगवान शिव का अभिषेक कर लोक मंगल की कामना की। 

गोशाला में की सेवा 

रुद्राभिषेक से पहले सीएम योगी ने शनिवार की सुबह-सुबह गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्‍होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में ही रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री मान सरोवर मंदिर भी पहुचे। वहां भी उन्‍होंने भगवान शिव का अभिषेक किया। 

Back to top button