दिल्ली: कार पार्किंग विवाद में पिता-पुत्र को मारी गोली, हालत नाजुक

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में वीरवार रात पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। गोली मारने वाले आरोपित आरिफ को लोगों ने पकड़ लिया। जख्मी हालत में वीरेंद्र अग्रवाल व उनके बेटे सचिन को पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। भजनपुरा थाना पुलिस हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपित की तलाश कर रही है।

एजेंसी के मुताबिक,  बीती रात यमुना विहार इलाके में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने पिता-पुत्र को गोली मार दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार के सदस्य सौरभ अग्रवाल ने बताया कि पिछली रात जब मेरे पिता और भाई घर लौट रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक कार पास की सड़क को रोके खड़ी है। इसके बाद उन्होंने कार मालिक से अपना वाहन हटाने का आग्रह किया, लेकिन आरोपी ने उन्हें गाली देते हुए धमकी देना शुरू कर दिया। 

इसके बाद आरोपी ने देखते ही देखते कार मालिक ने तमंचे लिए 10-15 लोगों को इकट्ठा कर लिया। फिर इस समूह के एक व्यक्ति ने मेरे पिता और भाई को गोली मार कर घायल कर दिया। मेरे पिता की हालत गंभीर है और घायल भाई एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

वीरेंद्र अपने परिवार के साथ यमुना विहार में रहते हैं। उनके पड़ोस में फुरकान रहता है, जिसके घर में आरिफ किराये पर रहता है। वीरेंद्र गुरुवार रात को अपने बेटे के साथ शादी में गए थे। रात करीब एक बजे दोनों शादी से घर लौटे, घर के पास आरिफ ने अपनी कार बीच में खड़ी की हुई थी।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने हथियार कहां से खरीदा है। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker