बिहार: बारात से लौट रही कार सड़क हादसे का हुई शिकार, दो लोगों की मौत, इतने घायल

बिहार के पूर्णिया से बारात में शामिल होकर लौट रहे छह लोग सोमवार अहले सुबह भयकंर हादसे का शिकार हो गए। इसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोगों की हालत गंभीर है। अररिया रानीगंज एनएच-327 ई पर अहले सुबह बारात से लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। छह लोगों को लेकर आ रही नेक्सा कार गिधरिया के समीप नवनिर्मित फ्लाईओवर के रेलिंग से टकरा गई।

दोनों मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के हरदेव रजक (67 वर्ष) और मधेपुरा के मुरलीगंज के रजनी निवासी नेपाली रजक (59 वर्ष) के रुप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों में दयानंद रजक ऊर्फ फ़ौजी (57 वर्ष), मुन्ना ठाकुर (55 वर्ष), विनोद यादव (50 वर्ष) और गौरव कुमार (15 वर्ष) शामिल हैं। सभी अररिया के रहने वाले हैं।सभी घायलों का इलाज पूर्णिया के मैक्स सेवन अस्पताल में चल रहा है।

साले के बेटे की शादी में ससुराल आए थे दोनों साडू

मृतक हरदेव रजक और नेपाली रजक रिश्ते में साडू लगते है। दोनों अपने शाला राजेंद्र रजक के बेटे सुमित की शादी को लेकर अररिया के रानीगंज प्रखंड के परमानपुर स्थित ससुराल आए थे। यहां से बारात रविवार की शाम को गुलाबबाग जीरोमाइल पूर्णिया गई थी। लौटने के क्रम में हादसा हुआ। वहीं, हादसे की खबर से परमानपुर स्थित शादी के घर में सन्नाटा पसरा है। 

अज्ञात वाहन ने स्कार्पियो को रौंदा, तीन दोस्तों की मौत

बता दें कि इससे पहले रविवार को कटिहार जिले के कुरसेला में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत हो गई थी। एनएच 31 पर कटरिया चौक के समीप रविवार अल सुबह किसी अज्ञात वाहन ने स्कार्पियो को रौंद दिया। घटना में स्कार्पियो पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों मृतक बेगूसराय के रतनपुरा गांव के रहने वाले थे। स्कार्पियो से तीनों घूमने के लिए दार्जीलिंग जा रहे थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker