यमुना एक्सप्रेस वे पर शव को 12km घसीटता रहा कार चालक, चेहरा छोड़-बाकी शरीर बना लोथड़ा

यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की तड़के एक कार शव को 12 किलोमीटर तक घसीट कर ले आई और चालक को पता ही नही चला। मांट टोल पर कार रुकी तो कर्मचारियों की नजर कार के नीचे फंसे शव की पता चली। तब तक मरने वाले का चेहरा ही बचा था। शेष शरीर के लोथड़ा बन चुका था।

सुबह करीब तीन बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार सवार महिला पुरूष आगरा से दिल्ली के लौट रहे थे। यमुना  एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 106 पर कार के नीचे एक शव फंस गया। इसकी जानकारी कार चालक को नहीं हुई। वह कार को लेकर माइल स्टोन 94 पर स्थित मांट टोल पर ले आया। शव कार के पिछले हिस्से में घिसटते हुए आ गया। टोल पर कार रुकी तो चेहरा कार के पीछे निकाला हुआ टोल प्लाजा के कर्मचारियों को नजर पड़ गया।

मांट टोल प्लाजा पुलिस चौकी से पुलिस भी आ गई। तब शव को कार से निकाला गया। कार सवारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस को घटनास्थल माइल स्टोन 106 पर मरने वाले के जूता मिले। इससे पुलिस यही अनुमान लगा रही है कि घटना माइल स्टोन 106पर हुई है। अभी मरने वाले युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker