पेट से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये उपाय

आजकल बहुत लोग पेट की गड़बड़ी से जूझ रहे हैं। कब्ज, एसिडिटी जैसे रोगों के कारण लोग न तो ढंग से खा पाते हैं तथा न कहीं बाहर घूमने की हिम्मत जुटा पाते हैं। इसके उपचार के नाम पर बहुत सारी कंपनियां कई उत्पाद बना रही हैं मगर उनके सेवन से लाभ कम और साइड इफेक्टस अधिक हैं। जिसके चलते बहुत सारे लोग उन्हें आजमाने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताते हैं, जिसे प्रतिदिन खाली पेट खाने से आपकी पेट की गड़बड़ी की परेशानी हमेशा के लिए दूर हो सकती है। 

भरपूर मात्रा में मिलते हैं पोषक तत्व:-
यह फल और कोई नहीं बल्कि सेब है। चिकित्सकों के अनुसार, सेब में भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर, प्रोटीन, पानी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर के साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट एवं विटामिंस भी पाए जाते हैं, जो शरीर को फिट रखने में लाभ पहुंचाते हैं। इसमें मौजूद पोटेशियम एवं विटामिन सी से शरीर को कई रोगों से बचाव में मदद प्राप्त होती है। आज हम प्रतिदिन खाली पेट सेब खाने के ऐसे ही अनेक फायदों से अवगत करवाते हैं। 

छू नहीं पाता इन्फेक्शन:-
सेब (Apple) के भीतर प्रोटीन और विटामिन सी मिलता है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके कारण मौसमी रोगों का अटैक होने पर भी शरीर एकदम फिट रहता है तथा इंफेक्शन उसे छू नहीं पाता। इसमें मौजूद फाइबर के कारण कब्ज की परेशानी दूर रहती है और पेट में गड़बड़ी नहीं होती। 

शरीर को मिलती है ऊर्जा:-
सेब (Apple) में विटामिन सी एवं पोटेशियम की मौजूदगी के चलते हमारा शरीर बैक्टीरिया एवं वायरस के अटैक से सुरक्षित रहता है। इनके कारण शरीर को ऊर्जा मिलती है, जिससे थकावट दूर रहती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट एवं विटामिंस भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं। 

लंबे वक्त तक भरा रहता है पेट:-
सेब (Apple) के सेवन से वजन घटाया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर के कारण पेट लंबे समय तक भरा रहता है तथा शरीर को एनर्जी प्राप्त होती रहती है। इसके कारण व्यक्ति ओवर ईटिंग यानी हर समय कुछ न कुछ खाने से बचा रहता है। जिससे उसका मोटापा अपने आप कंट्रोल में आ जाता है। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker