झगड़ा रोकने की कोशिश में व्यक्ति की गोली लगने से हुई मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

बुधवार को 25 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर उस समय गोली मार दी गई। व्यक्ति को उस समय गोली मारी गई जब वह और उसके दोस्त ने उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में कुछ लोगों के बीच लड़ाई को रोकने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अस्पताल में भर्ती घायल

पुलिस ने बताया कि गांधी विहार निवासी अवतार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आधी रात को घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शादी समारोह में शामिल होने आए कुछ लोगों का आपस में विवाद हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अवतार और उसके दोस्त सागर इलाके से गुजर रहे थे।

लड़ाई को रोकने की कोशिश में वारदात

उन दोनों ने लड़ाई को रोकने की कोशिश की। विवेक के साथ सनी नाम के शख्स का अवतार और सागर से झगड़ा हो गया। इस दौरान अवतार को गोली मार दी गई। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और अब पुलिस बयान दर्ज करने के लिए फिट घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुकुंदपुर निवासी विवेक ठाकुर (22) को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker