छत्तीसगढ़: 13 साल की बच्ची ने नवजात को दिया जन्म, दुष्कर्म के आरोप में तीन हुए गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कोरबा में गैंगरेप की शिकार एक 13 वर्षीय लड़की ने बच्चे के जन्म दिया है। मामले में एक लड़के सहित कुल तीन लोग अरेस्ट किया गया है। हालांकि, मुख्य आरोपी अब भी फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि लोकलाज के भय से लड़की ने अपने परिजनों को अपनी आपबीती के बारे में नहीं बताया था। अचानक जब लड़की को प्रसव पीड़ा होने लगी और उसने बच्चे को जन्म दिया, तो परिजन दंग रह गए। परिजनों ने पीड़िता से पूछताछ की और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। 

पुलिस ने बताया है कि गैंगरेप की घटना गत वर्ष 22 जून को हुई थी। मुख्य आरोपी लड़की को अपने साथ तब ले गया था, जब वह घर पर अकेली थी। मुख्य आरोपी के साथ उसके 3 साथी भी इस वारदात में शामिल थे। सभी आरोपी लड़की को वीरान स्थान पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी थी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने पड़ेंगे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की धमकी और लोकलाज के भय से लड़की ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। यह मामला तब उजागर हुआ, जब पीड़िता को प्रसव पीड़ा हुई।

पीड़िता ने 26 जनवरी को अपने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर IPC की धारा 363 (अपहरण), धारा 376 (दुष्कर्म), 376(डी) (सामूहिक दुष्कर्म), धारा-506 बी (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो अधिनियम की धारा-6 के तहत शुक्रवार को FIR दर्ज की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपियों में से दो की आयु क्रमश: 21 और 22 वर्ष है, वहीं एक नाबालिग है। नाबालिग आरोपी की उम्र के संबंध में जानकारी नहीं मिली है। नाबालिग लड़के सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस की टीमें मुख्य आरोपी को पकड़ने में लगी हुईं हैं। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker