महाराष्ट्र के सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम फडणवीस को लेकर मुंबई लौटा विमान, जानिए वजह…

देशभर में कई जगहों पर मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इसी बीच सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर एक विमान खराब मौसम का सामना करने के बाद मुंबई लौट आया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे सीएम शिंदे और फडणवीस

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जलगांव जिले के जामनेर जा रहे थे। विमान ने मुंबई से उड़ान भरी थी लेकिन खराब मौसम के कारण उसे वापस लौटना पड़ा।

Back to top button