महिला ने बंद की बात तो भड़के प्रेमी ने चाकू से गोदकर किया घायल, केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

दुमका: झारखंड के दुमका से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक महिला को उसके प्रेमी ने चाकू से गोदकर गंभीर रूप से चोटिल कर दिया। तत्पश्चात, वह मौके से भाग गया। चोटिल महिला का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। घटना को अंजाम देने वाला प्रेमी और उसका दोस्त फरार चल रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। 

दरअसल, पति से तलाक लेने के पश्चात् महिला अपने मायके काठीकुंड थाना क्षेत्र में रह रही थी। मायके में रहने के चलते उसे एक युवक से प्यार हो गया। बताया गया कि पिछले कई दिनों से महिला का अपने प्रेमी के साथ मन-मुटाव चल रहा था। कई दिनों से दोनों के बीच बातचीत भी नहीं हो रही थी। सोमवार को प्रेमी अपने दोस्त को लेकर महिला के घर पहुंचा। महिला घर में अकेली थी। इसके पश्चात् प्रेमी के दोस्त ने महिला को पकड़कर उसका मुंह बंद कर दिया। फिर दोनों मिलकर महिला को घर के पास ही जंगल में घसीट ले गए। जंगल ले जाने के बाद प्रेमी एवं उसके दोस्त ने महिला को खूब पीटा। फिर गुस्से में पागल प्रेमी ने चाकू से महिला के शरीर पर एक के बाद एक कई हमले किए। खून से लथपथ महिला को अधमरी हालत में छोड़कर दोनों अपराधी मौके से भाग निकले।  

वही घर पहुंचे परिवार वालों ने जब देखा कि महिला घर पर नहीं है, तो उन्होंने आस-पास उसकी तलाश की। फिर उन्हें महिला के जंगल में पड़े होने की खबर प्राप्त हुई। परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हालत में महिला को उपचार के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय लेकर पहुंचे। साथ ही घटना की जानकारी काठीकुंड थाना पुलिस को भी दी। काठीकुंड थाना पुलिस ने महिला के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। अब पुलिस अपराधी प्रेमी और उसके साथी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि चोटिल महिला की हालत गंभीर है। उसका चिकित्सालय में उपचार जारी है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker