भारतीय सर्राफा बाजारो ने सोना-चांदी के नए रेट्स किए जारी, जानें क्या है आज के दाम

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 20 जनवरी को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, गोरखपुर और आगरा में सोना महंगा हुआ है। जबकि गारेखपुर में चांदी के रेट स्थिर रहे।

कानपुर में सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली है। गुरुवार को सोना 56650 प्रति दस ग्राम और चांदी 68100 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 57100 प्रति दस ग्राम और चांदी 68600 प्रति किलो रही। 

आगरा में सोना-चांदी दोनों के रेट बढ़े हैं। गुरुवार को सोना 56800 प्रति दस ग्राम और चांदी 68150 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 57000 प्रति दस ग्राम और चांदी 68600 प्रति किलो रही। 


गोरखपुर में सोना के दाम में कमी दर्ज की गई, जबकि चांदी के रेट स्थिर रहे। गुरुवार को सोना 57800 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 57200 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही।
  
बरेली में सोने में गिरावट और चांदी में बढ़ोतरी रही। बुधवार को सोना 56000 प्रति दस ग्राम और चांदी 67700 प्रति किलो रही।  गुरुवार को मार्केट बंद होने के कारण सोना और चांदी के रेट एक दिन पहले वाले ही मान्य होंगे।

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker