भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान में इस दिन से करेगी शुरू

रायपुर: भारत जोड़ो यात्रा की कामयाबी के पश्चात् कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आरम्भ करने जा रही है। इसके साथ ही 2023 में होने वाले चुनावों की तैयारी भी जोर-शोर से आरम्भ हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में 90 हजार किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। छत्तीसगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान एवं उसकी जिम्मेदारी पूर्व विधायकों और मंत्रियों को दी गई है। इसको लेकर कांग्रेस की मैराथन मीटिंग में लेखा-जोखा भी तैयार कर लिया है। हाथ से हाथ जोड़ अभियान के लिए ऐसे 20 चेहरों को ऑब्जर्वर बनाया गया है जो 2018 में मंत्री रहते कांग्रेस के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभा चुके हैं।  

यात्रा का लक्ष्य 90,000 किलोमीटर निर्धारित करना है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में चुनाव से पहले जन-जन तक कांग्रेस की पहुंच बनाने के लिए यात्रा के चलते कांग्रेस के कार्यकाल में किए सारे कामों को प्रमोट भी किया जाएगा तथा लोगों तक इसका संदेश पहुंचाया जाएगा। चुनाव से पहले से यात्रा का मकसद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा पैदा करना भी होगा तथा 26 जनवरी से यह अभियान देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी आरम्भ होगा।  

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रदेश पर्यवेक्षक अरुण यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम आज 11।30 बजे प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों की बैठक लेने वाले हैं। इसके लिए सभी पर्यवेक्षकों को रायपुर बुलाया गया है। बुधवार देर शाम अरुण यादव रायपुर पहुंच गए हैं। वे कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के पश्चात् कांग्रेस पार्टी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान आरम्भ करने वाली है। उन्होंने कहा कि ये अभियान 26 जनवरी को आरम्भ किया जाएगा। ये यात्रा तीन स्तर की होगी- जिले ब्लॉक लेवल पर यात्रा, जिले में अधिवेशन एवं प्रदेश में बड़ी यात्रा। जयराम ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी इसमें हिस्सा लेंगे। इसके अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के रायपुर में फरवरी के दूसरे सप्ताह में तीन दिनों का प्लेनरी सेशन करने जा रही है। इसमें युवा, बेरोजगारी प्रस्ताव, आर्थिक प्रस्ताव जैसे प्रस्ताव लाए जाएंगे। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker