बिहार: छपरा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, किशोरी की हालत गंभीर

छपरा शहर में रविवार की रात नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। किशोरी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात में दो हैवानों ने नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक से किशोरी को अगवा कर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने पीड़िता के घरवालों को जानकारी दी जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि अत्यधिक रक्त स्राव के कारण किशोरी की स्थिति गंभीर है। नगर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। उसमें दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के स्वजन ने बताया गया किशोरी किसी काम से महमूद चौक के समीप गई थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसे अगवा कर लिया। फिर किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इधर, पीड़िता के स्वजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। इसी बीच किसी ने उसके संबंध में जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे स्वजन स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोग इस घटना की निंदा करते हुए आरोपितो पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर कर रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker