रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच विपक्षी नेता इल्या पोनोमेरेव ने दिया ये चौंकाने वाला बयान..

रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे होने वाले हैं, मगर दोनों के देशों के बीच स्थिति कब सामान्य होगी इस बारे में नहीं कहा जा सकता है। इसी बीच विपक्ष के नेता ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। विपक्षी नेता इल्या पोनोमेरेव ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन अपना अगला जन्मदिन भी नहीं देख पाएंगे। उनका कहना है कि लोगों में इतना खौफ है कि वह क्रेमलिन के अंदरूनी लोग ही उन्हें मार डालेंगे।

रूसी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति पुतिन अपने विगत जनता के बीच मौजूदगी के दौरान काफी कमजोर नजर आ रहे थे।

विपक्षी नेता इल्या पोनोमेरेव ने दावा किया है राष्ट्रपति पुतिन अपना अगला जन्मदिन नहीं देख पाएंगे। उन्होंने “मेरा पूर्वानुमान वह (पुतिन) अपना अगला जन्मदिन नहीं देख पाएंगे। मुझे नहीं लगता कि रूसी राष्ट्रपति ऐसा कर पाएंगे। उनके आसपास के लोग उन्हें हेग जाने की अनुमति नहीं देंगे, क्योंकि उनकी गवाही वास्तव में उनके लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकती है, इसलिए वह मारे जाएंगे।”

कौन है पोनोमेरेव?

इल्या पोनेमेरेव रूसी संसद के एकमात्र सदस्य रह चुके हैं और एक निर्वासित रूसी विपक्ष के नेता है। उन्होंने साल 2014 में क्रीमिया के खिलाफ मतदान किया था। वह रूसी राज्य ड्यूमा के सदस्य भी रह चुके हैं लेकिन अब यूक्रेन में रहकर पुतिन के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

क्या किसी बीमारी से पीड़ित हैं पुतिन?

रूसी मीडिया के मुताबिक, पुतिन की हेल्थ में डॉक्टरों ने बड़ी गिरावट देखी है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और लोगों से दूर रहने की सलाह दी है। हालांकि, मीडिया में इस बात की भी चर्चा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन कैंसर से पीड़ित हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker