सबके लिए नया साल, योगी सरकार ने रखा जरूरतमंदों का ख्याल

  • 2023 के 10 दिन में सरकार की ओर से बांटे गए 1,79, 740 कंबल
  • इस शीतलहरी में सरकार ने कुल 4 लाख 66 हजार 201 कंबलों का वितरण किया
  • गोरखपुर-वाराणसी में सीएम योगी ने निराश्रितों में खुद बांटा कंबल, जानी हकीकत

लखनऊ, 11 जनवरीः 2023 को बीते अभी महज 11 दिन हुए हैं। जहां हर किसी पर साल की शुरुआत में मनोरंजन की खुमारी चढ़ी थी, वहीं योगी सरकार तब भी अपने सूबे के जरूरतमंदों व निराश्रितों की चिंता में लगी थी। कोई जरूरतमंद खुले में न सोए, किसी को कंबल का अभाव न हो। अलाव की समुचित व्यवस्था हो। रैनबसेरे साफ-सुथरे हों। इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद नजर रखी थी। एक तरफ जहां 10 दिन में सरकार की ओर से एक लाख 79 हजार 740 कंबल बांटे गए, वहीं 8 जनवरी को अपने काशी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों का हाल जाना और जरूरतमंदों को खुद भोजन और कंबल वितरण कर मुखिया होने का फर्ज निभाया। यहां उन्होंने खुद ही लोगों से व्यवस्था की हकीकत पूछ ली। जब सभी ने संतोष जताया तो सीएम योगी संतुष्ट नजर आए। इसके पहले गोरखपुर में भी मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से कंबल व भोजन वितरण किया था। सरकार की ओर से इस शीतलहरी में अब तक कुल 4 लाख 66 हजार 201 जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाया गया। सूबे के सभी 75 जनपदों में जनप्रतिनिधियों के हाथों अब भी कंबल वितरण कार्यक्रम जारी है।

4.66 लाख से अधिक कंबलों का किया गया वितरण
सूबे में भयंकर शीतलहरी चल रही है। इससे बचाने के लिए योगी सरकार ने जनप्रतिनिधियों और अफसरों के जरिए हर जनपदों पर नजर रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश दिया था कि कोई भी खुले में न सोए। किसी भी हाल में कंबल वितरण रुकना नहीं चाहिए। हर जरूरतमंद तक कंबल पहुंचना चाहिए। इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। 10 जनवरी तक सरकार की ओर से कुल 4 लाख 66 हजार 201 कंबल वितरित किए गए। पहली जनवरी तक यह संख्या दो लाख 86 हजार 740 थी। यानि सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत सिर्फ दस दिन में एक लाख 79 हजार 740 कंबल वितरित किए गए।

लखीमपुर में 21926, हरदोई में 16629, बरेली में 12640, बांदा में 12546, महराजगंज में 11989 कंबल वितरित
ठंड को देखते हुए सरकार की ओर से 10 दिन में काफी तेजी से कंबल वितरित किए गए। लखीमपुर हो या बांदा, महराजगंज हो या उन्नाव, हर जनपदों में काफी तेजी से कंबल वितरण की कार्रवाई हुई। इस शीतलहरी में अब तक लखीमपुर खीरी में 21926, हरदोई में 16629, बरेली में 12640, बांदा में 12546, बुलंदशहर में 12050, देवरिया में 11414, महराजगंज में 11989, गाजीपुर में 11600, प्रयागराज में 11570, बलिया में 10395, रायबरेली में 10288, उन्नाव में 10265, फिरोजाबाद में 10123, लखनऊ में 9990, सीतापुर में 9450, श्रावस्ती में 9437 कंबल वितरित किए जा चुके हैं।

नए साल के 10 दिन में बांटे गए कंबल
अंबेडकर नगर 2994
अमेठी 2650
अमरोहा 1394
औरैया 1450
आजमगढ़ 7983
बागपत 940
बहराइच 2616
बलिया 4360
बलरामपुर 1819
बाराबंकी 1993
बांदा 11146
बरेली 5233
बस्ती 2495
बुलंदशहर 5964
देवरिया 5642
फर्रुखाबाद 1633
फिरोजाबाद 6148
नोएडा 1911
गाजियाबाद 1500
गाजीपुर 10888
गोंडा 1424
हमीरपुर 1402
हाथरस 2210
जौनपुर 3139
कन्नौज 1388
कानपुर देहात 2998
कानपुर नगर 1310
कौशांबी 3289
कुशीनगर 3286
लखीमपुर 16491
ललितपुर 1199
लखनऊ 4858
महराजगंज 7016
महोबा 953
मथुरा 4124
मऊ 519
मेरठ 228
मिर्जापुर 2570
मुजफ्फरनगर 1503
प्रतापगढ़ 4771
प्रयागराज 1676
रायबरेली 1573
रामपुर 1647
सहारनपुर 770
संतकबीर नगर 501
संत रविदास नगर 2169
शाहजहांपुर 2385
श्रावस्ती 6107
सिद्धार्थनगर 1900
सीतापुर 1890
सुल्तानपुर 1178
उन्नाव 7188
वाराणसी 1253

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker