सर्दियों में बेहद फायदेमंद है पाए का सूप, जानें आसान रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

  • चार पाए
  • एक प्याज
  • एक टमाटर
  • एक चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच साबुत मसाले
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • दो बड़ी इलायची
  • आधा चम्मच जावित्री, जायफल पाउडर
  • जरूरत के मुताबिक तेल
  • स्वादानुसार नमक

विधि :

  • सबसे पहले पाए को अच्छे से साफ करने के बाद पानी से धो लें।
  • अब प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें और इसमें प्याज, बड़ी इलायची डालकर भुन लें।
  • इसके बाद साबुत मसाले और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर के लिए भुनें।
  • प्याज नर्म पर इसमें बारीक कटे टमाटर और सूखे मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं और एक मिनट तक पकने दें।
  • अब इसमें पाए डालें और मसालों के साथ अच्छे से मिक्स कर इसे कुछ देर के लिए और पकाएं।
  • इसके बाद कुकर में 6-7 ग्लास पानी डालकर कुकर बंद कर दें और पाए को अच्छे से पकने दें।
  • धीमी आंच पर दो-तीन घंटे बंद पकने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर को ठंडा होने दें।
  • कुकर ठंडा होने के बाद टेस्टी और हेल्दी पाए के सूप को बाउल में डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
Back to top button