मुंबई में हनी ट्रैप के जाल में फसा शख्स, इथियोपिया से इतने करोड़ के कोकीन की कराई तस्करी

मुंबई में हनी ट्रैप का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स से ड्रग्स की तस्करी कराने के लिए महिला ने हनी ट्रैप में फंसाया और इथियोपिया से भारत में 28.10 करोड़ रुपए के कोकीन की तस्करी के लिए मजबूर किया। मामले की जानकारी तब सामने आई, जब इथियोपिया से आने के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने उसके पास से 2.81 किलोग्राम कोकीन बरामद किया है। नाम न छापने के अनुरोध पर सीमा शुल्क के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई के रहने वाले 49 साल के शख्स की सोशल मीडिया पर एक महिला से मुलाकात हुई थी। जल्द ही वे दोनों दोस्त बन गए और महिला ने उसे इथियोपिया आने का लालच दिया।

निजी नौकरी छोड़कर इथोपिया मिलने पहुंचा था शख्स

वह आदमी अपनी निजी नौकरी छोड़कर उससे मिलने इथोपिया चला गया। वहां पहुंचने पर जब उसने महिला से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने बताया कि वह मुंबई में ही है। वहां कुछ लोगों ने उसे कोकीन वाला बैग ले जाने के लिए मजबूर किया।

वहां से कोकीन के बैग के साथ उसे वापस मुंबई भेज दिया

एक सूत्र ने कहा कि आदमी के पास बैग ले जाने के अलावा कोई चारा नहीं था। अधिकारी ने कहा, “उसे कोकीन की खेप के साथ मुंबई वापस भेज दिया गया था। आरोपी ने कोकीन को एक बैग में छुपाया था। इसे सीमा शुल्क अधिकारियों ने खुफिया निगरानी के आधार पर पकड़ा था।”

पुलिस को दी ब्लैकमेलिंग की जानकारी

उस शख्स को हिरासत में रखा गया था। अधिकारी ने कहा कि जांच और पूछताछ के दौरान वह टूट गया। उसने अधिकारियों को बताया कि एक महिला उसे यह सब करने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि उसने स्थानीय पुलिस को हनी-ट्रैप के मामले की जांच के लिए सूचित कर दिया है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया केस

उस व्यक्ति ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। उसने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, धारा 23 और धारा 29 के तहत दंडनीय अपराध किया है। उसके पास से बरामद की गई ड्रग्स कोकीन है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker