हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, सर्चिंग ऑपरेशन शुरु

कवर्धा: छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश बॉर्डर पर बुधवार को मुठभेड़ में बालाघाट पुलिस ने 43 लाख रुपये के दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में नक्सलियों की केबी डिवीजन की समन्वय टीम का प्रभारी गणेश मरावी और भोरमदेव कमेटी, पीएल-2 का कमांडर राजेश शामिल है। राजेश सुकमा के भेज्जी क्षेत्र का रहने वाला था। वह छत्तीसगढ़ के झीरम घाटी नक्सली हमले के मास्टमाइंड हिडमा के साथ भी काम कर चुका था। मारे गए दोनों नक्सली मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में वांटेड थे।

आधे घंटे तक दोनों ओर से हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ कबीरधाम (कवर्धा) जिले के चिल्फी क्षेत्र से करीब आठ किमी अंदर भोरमदेव कान्हा के सीमावर्ती जंगल में हुई है। यह इलाका मध्य प्रदेश के बालाघाट, मंडला बॉर्डर पर है। मध्य प्रदेश की हॉक फोर्स, जिला पुलिस और CRPF 148वीं बटालियन संयुक्त रूप से नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों से करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। इसमें जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। यह भी बताया जा रहा है कि एक महिला नक्सली को भी गोली लगी है।

Chamoli: अलकनंदा से कटाव, ड्रेनेज और सीवेज व्यवस्था न होने से जोशीमठ में भू-धंसाव, रिपोर्ट में हुए ये खुलासे

AK-47, राइफल, नक्सली साहित्या बरामद
सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से AK-47 और 315 बोर की राइफल बरामद की है। इसके अलावा बड़ी संख्या में नक्सली साहित्य भी मिला है। फिलहाल जवानों ने घायल नक्सलियों की तलाश में सर्चिंग जारी रखी है। वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस भी अलर्ट पर है। कबीरधाम जिला पुलिस की ओर से भी चिल्फी से लगे जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि अभी और नक्सली वहां मौजूद हो सकते हैं। मारे गए नक्सलियों का शव जवानों ने बरामद कर लिया है।

राजेश पर दर्ज थे 18 मामले
छत्तीसगढ़ के सुकमा का रहने वाला मारा गया नक्सली राजेश के शव के पास से जवानों ने 315 बोर की राइफल बरामद की है। उसके ऊपर मध्य प्रदेश में तीन लाख, छत्तीसगढ़ में पांच लाख और महाराष्ट्र में 12 लाख रुपये का इनाम था। राजेश के ऊपर 18 मामले दर्ज थे। इनमें से मध्य प्रदेश में 13 और छत्तीसगढ़ में पांच प्रकरण शामिल हैं। 

महाराष्ट्र का रहने वाला था गणेश
वहीं मारा गया दूसरा नक्सली गणेश महाराष्ट्र के गणचिरोली का रहने वाला था। उसके शव के पास से जवानों ने एसएलआर बरामद की है। गणेश पर मध्यप्रदेश सरकार ने तीन लाख, महाराष्ट्र ने चार लाख, छत्तीसगढ़ ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker