हैवानियत : भतीजे की हत्या कर मुंह में बालू-पत्थर और मिट्टी भर घर में ही दफनाया शव

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले से सोमवार को मानवता को शर्मसार कर देने वाली हृदय विदारक घटना सामने आई, जब एक चाची ने साढ़े तीन साल के मासूम की हत्या कर दफना दिया। इस दौरान बच्चे के मुंह मे मिट्टी और पत्थर पूरी तरह से घुसा दिया। फिर उसे कमरे के भीतर ही मिट्टी खोदकर दफना दिया। मामला बोचहा थाना के बल्थी रसूलपुर गांव का है।

बता दें कि घटना के बाद पूरे इलाके मे कोहराम मचा हुआ है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मामले की जानकारी बोचहा थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। आरोपी चाची को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। मृतक की पहचान विनय कुमार के पुत्र नितिक कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने सुलझाया, दिनदहाड़े हुई 1.20 करोड़ रुपये की लूट का मामला

मामले में बच्चे के पिता ने बताया, वे चार भाई हैं। सभी की शादी हो चुकी है। उनके तीन बच्चे हैं। दो बेटी और एकलौता बेटा था। वे चारो भाई खेत में काम करने गए हुए थे। बेटा घर पर ही खेल रहा था। काम करके लौटे तो बेटा दिखा नहीं। उसकी खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। इस दौरान आरोपी भाभी घर में मिट्टी ठोक रही थी। बच्चे के बारे में पूछा तो कहा कि मुझे नहीं पता। मिट्टी ठोकने की वजह पूछा तो कहा कि चूहों की वजह से मिट्टी दबा रही है। शक होने पर मिट्टी खोदा गया। मिट्टी खोदने पर बच्चे का पैर बाहर आया। तब जल्दी से बच्चे को बाहर निकाला गया। वह मृत अवस्था में था। उसके मुंह मे पूरी तरह से बालू, मिट्टी और पत्थर भरा गया था।

भाभी ने बच्चे को मारकर अपने ही कमरे मे दफना दिया था। मिट्टी गिरी थी और उन्होंने दुर्गंध से बचने के लिए अगरबत्ती भी जला दिया था। अगरबत्ती जलने के कारण शंका हुई, फिर मिट्टी खोदने पर बच्चा मरे हुए हालात में बाहर निकला। एकलौता बेटा था, किसी से कोई झगड़ा नहीं था। बच्चे को मारने की कोई वजह भी नहीं बताई। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। घटना का स्पष्ट कारण पता किया जा रहा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker