Kieron Pollard ने IPL से लिया संन्यास, अब मुंबई इंडियंस के लिए निभाएंगे यह अहम भूमिका

आईपीएल रिटेंशन को लेकर सभी टीमें अपनी अपनी रणनीति बना रहे हैं। इन सब के बीच खबर यह थी कि मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर किरॉन पोलार्ड को इस बार रिटेन नहीं किया है। इसके ठीक बाद किरॉन पोलार्ड ने अपने रिटायरमेंट की भी घोषणा कर दी। किरॉन पोलार्ड अब आईपीएल में खेलते नजर नहीं आएंगे। अपने रिटायरमेंट की जानकारी किरॉन पोलार्ड ने ट्विटर पर साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह फैसला आसान नहीं है। लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ की गई लंबी चर्चा के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि अब आईपीएल नहीं खेलूंगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अगर मैं मुंबई इंडियंस के साथ नहीं खेल सकता तो किसी के भी साथ नहीं खेलूंगा। 

किरॉन पोलार्ड लगातार 13 सालों से मुंबई इंडियन से जुड़े थे। यही कारण था कि मुंबई इंडियंस ने उन्हें अब बल्लेबाजी कोच बनाया है। किरॉन पोलार्ड ने यह भी लिखा है कि मुंबई इंडियंस ने काफी कुछ हासिल किया है और अब वह बदलाव के दौर से गुजर रही है। यह इमोशनल गुडबाय नहीं है क्योंकि मैंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच का पद स्वीकार किया है। किरॉन पोलार्ड को आईपीएल में एक लिजेंड प्लेयर के तौर पर याद किया जाएगा। 2010 में किरॉन पोलार्ड ने मुंबई के लिए खेलते हुए दिल्ली की टीम के खिलाफ अपना डेब्यू किया था जबकि 2022 में कोलकाता के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला खेला है। मुंबई इंडियंस आईपीएल में 5 बार चैंपियन बनी है उसमें किरॉन पोलार्ड की भूमिका काफी अहम रही है। 

किरॉन पोलार्ड गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण थे। किरॉन पोलार्ड ने 189 आईपीएल मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 3412 रन बनाए हैं। किरॉन पोलार्ड के नाम 16 अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 218 छक्के जड़े हैं। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 69 विकेट भी लिए हैं। यही कारण है कि किरॉन पोलार्ड की गिनती आईपीएल के बेस्ट क्रिकेट ऑलराउंडर के रूप में होती है। पिछले आईपीएल में किरॉन पोलार्ड काफी संघर्ष करते नजर आ रहे थे। मुंबई ने उन्हें रिटेन किया था। लेकिन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। यही कारण था कि उनकी आलोचना भी की गई। हालांकि, अब किरॉन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है।  

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker