न राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

16 नवंबर 2022, बुधवार को सूर्यदेव तुला राशि से निकलकर मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के कहते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। जानें सूर्य गोचर का किन राशियों को मिलेगा लाभ व किन्हें होगा नुकसान-

मेष राशि- मेष राशि के अष्टम भाव में सूर्य गोचर होने से आपको जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको नौकरी व व्यापार में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि- सूर्य गोचर आपके सप्तम भाव में होने से वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। गुस्से पर काबू रखें। पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। नौकरी में सामान्य परिणाम मिलेंगे।

मिथुन राशि– सूर्य गोचर आपकी राशि के छठवें भाव में होने से आपको गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान पैसों के मामले में सावधानी बरतें। शत्रु पक्ष से नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि– कर्क राशि के पंचम भाव में सूर्य गोचर होगा। इस दौरान आपको वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा।

सिंह राशि– सिंह राशि के पंचम भाव में सूर्यदेव प्रवेश करेंगे। इस दौरान आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार व नौकरी में उन्नति होगी। सेहत का ध्यान रखें। निवेश में लाभ के योग हैं।

कन्या राशि- सूर्य गोचर आपकी राशि के तीसरे भाव में होगा। सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको छोटे भाई-बहनों का साथ मिलेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। पिता के साथ संबंध मधुर होंगे।

तुला राशि- तुला राशि के दूसरे भाव में सूर्य गोचर होगा। इस दौरान धन संचय करने में सफल रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker