24 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति होंगे मार्गी

 ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का स्थान खास है। बृहस्पति ग्रह को शुभ फलदायी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को ऐश्वर्य, वैभव, धन, संपदा और मान-सम्मान आदि का कारक माना गया है।

गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। देवगुरु बृहस्पति 24 नवंबर को सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर मार्गी होंगे। गुरु ग्रह अपनी स्वराशि मीन में ही मार्गी होंगे। जानें गुरु ग्रह के मीन राशि में मार्गी होने से किन राशि वालों को हो सकता है लाभ-

वृषभ- देवगुरु बृहस्पति  वृषभ राशि वालों के लिए अष्टम व एकादश भाव के स्वामी हैं। इस अवधि में आपको कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं।

कर्क- देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि के छठवें और नवम भाव के स्वामी हैं। देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से कर्क राशि वालों को लाभ ही लाभ हो सकता है। निवेश करने के लिए यह अवधि शुभ है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। करियर में तरक्की मिलेगी।

कन्या- कन्या राशि के लिए देवगुरु बृहस्पति चतुर्थ और सप्तम भाव के स्वामी हैं। गुरु ग्रह के मार्गी होने के बाद नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिलने की संभावना है। कारोबार में भी लाभ होगा।

वृश्चिक– गुरु ग्रह का मार्गी होना वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। गुरु ग्रह आपकी राशि के द्वितीय और पंचम भाव के स्वामी हैं। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। धन लाभ की संभावना है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker