फिर दुर्घटनाग्रस्त हुई गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, मवेशी से टकराने के कारण अगला हिस्सा टूटा

Delhi: गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से एक बार फिर से हादसे का शिकार हो गई है। यह हादसा वलसाड के अतुल रेलवे स्टेशन के पास हुई है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने एक गाय आ गई। गाय से टकराने के बाद ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इतना ही नहीं, ट्रेन में पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही बंदे भारत एक्सप्रेस के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय से टक्कर खाने के बाद बंदे भारत का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना तब की है जब बंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। उस वक्त सुबह के करीब 8:17 हुए थे। 

घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 26 मिनट तक वहां रुकी रही। इसके बाद 8:45 पर उसे रवाना किया गया। वंदे भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर और बीसीयू कवर डैमेज हो गया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब बंदे भारत एक्सप्रेस मवेशी से टकराई है और उसे नुकसान हुआ है। इससे पहले भी मवेशियों से टकराने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस क्षतिग्रस्त हुई थी। गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल बंदे भारत एक्सप्रेस अब तक दो बार पशुओं के झुंड से टकरा चुकी है। आज यह तीसरी घटना है। भारतीय रेलवे के मुताबिक मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल के पास आज सुबह 8.17 बजे वंदे भारत ट्रेन गुजरने के साथ मवेशी से टकराने की घटना हुई। 

छठ के मौके पर नहीं मिल रही घर जाने के लिए ट्रेन की टिकट… इन विकल्प को अपना कर पहुंचे घर

भारतीय रेलवे ने बताया कि ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा पर थी। घटना के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोके रखा गया। उन्होंने कहा कि ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कोन कवर पर नुकसान के। ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। इस पर जल्द से जल्द सुधार दिया जाएगा। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker