उत्तम नगर में बदमाशों ने कपड़ा कारोबारी को मारी गोली, मौके पर मौत

दिल्ली के उत्तम नगर में बेखौफ बदमाशों ने आधी रात को कपड़ा व्यापारी को गोली मार दी। दिल्ली साड़ी हाउस शोरूम के मालिक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 साल के मोहित अरोड़ा के तौर पर हुई है। वे आधी रात को 12.30 बजे अपने भाई के साथ स्कूटी पर दुकान से लौट रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आए दो बाइक सवार ने उन्हें रोका। फिर एक ने उनपर गोली चला दी। बिंदापुर पुलिस स्टेशन को फायरिंग की सूचना दी गई। इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आरोपी बाइक पर जाते हुए दिख रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद एक आरोपी पैदल भागते हुए दिख रहा है।

जानकारी के अनुसार उत्तम नगर के मानस कुंज में रहने वाले मोहित अरोड़ा पर बदमाशों ने आधी रात को फायरिंग कर दी। घटना के समय वे अपने भाई के साथ स्कूटी से घर जा रहे थे। तभी दो बाइक सवार और उन्हें रोका। एक ने उनपर गोली चला दी। घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बिंदापुर थाने में आईपीसी की धारा 302/34 और आर्म्स एक्ट 25/27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker