कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में चल रहे शशि थरूर भारत के नक्शे पर क्यों घिरे, क्या थी गलती

congress president elections: कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा शशि थरूर भी चुनावी मैदान में हैं। थरूर कांग्रेस के उस असंतुष्ट खेमे का हिस्सा हैं जो हाई कमान पर कई बार अंगुली उठा चुका है। थरूर से जुड़ा तीन साल पुराना किस्सा एक बार सोशल मीडिया पर चर्चा पर बना हुआ है। तीन साल पहले नागरिक संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान शशि थरूर ने एक मेनिफेस्टो जारी किया था, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत का गलत नक्शा पोस्ट किया था।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए शशि थरूर के सामने पार्टी के ‘भीष्म पितामाह’ मल्लिकार्जुन खड़गे ने ताल ठोककर चुनाव को रोचक बना दिया है। खड़गे के चुनाव लड़ने की सूचना पर दिग्विजय सिंह ने अपना नाम वापस लिया। उन्होंने कहा कि खड़गे अगर चुनाव में हैं तो उन्हें वे अपना समर्थन देते हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी खड़गे को अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा झारखंड सरकार में मंत्री केएन त्रिपाठी भी इस रेस में शामिल हैं। हालांकि माना जा रहा है कि मुकाबला थरूर बनाम खड़गे के बीच का है। 

भारत का गलत नक्शा पोस्ट करके फंसे थे थरूर
किस्सा तीन साल पुराना जरूर है लेकिन, थरूर के कांग्रेस अध्यक्षी चुनाव लड़ने के बाद मामला एक बार फिर सोशल मीडिया में चर्चा पर बना हुआ है। सीएए कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत का नक्शा पोस्ट किया। इस नक्शे में थरूर ने कश्मीर को भारत से अलग क्षेत्र दिखाया। थरूर के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। हालांकि बाद में थरूर को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी और यह पोस्ट का स्क्रीन शॉट वायरल हो गया था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker