अमरोहा की डिप्टी CMO डॉ. इंदु बाला शर्मा निलंबित, 6 महीने तक बिना कार्यालय आए लिया वेतन

रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर बनाकर लेती रहीं वेतन,तत्कालीन CMO पर भी विभागीय जांच के आदेश.

lucknow : अमरोहा की डिप्टी सीएमओ डॉ. इंदु बाला शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। वह छह महीने से बिना कार्यालय आए वेतन ले रही थीं। इसके लिए उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर बनाए।

मामले में तत्कालीन सीएमओ संजय अग्रवाल के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

सपा के मुखिया अखिलेश पर भूपेन्द्र सिंह का तीखा हमला, बोले-‘प्रोपेगेंडा फैलाने के ब्रांड एंबेसडर हैं अखिलेश’

इसके अलावा, लगातार वेतन बनाने वाले लिपिक संतोष कुमार पर भी विभागीय कार्रवाई का आदेश हुआ है। मामले में संलिप्त कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए आदेश दिए गए हैं।

पूरे मामले की शिकायत डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से की गई थी। प्रथम दृष्टया जांच के बाद उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Back to top button