रिकवरी एजेंट ने महिला को ट्रैक्टर से कुचला,हादसे पर आया आनंद महिंद्रा का बयान

दिल्ली : देश के दिग्गज कारोबारी आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर काफी सक्रिय रहते हैं. वह लोगों से जुड़ने के लिए तरह-तरह की पोस्‍ट भी शेयर करते हैं. इस बार आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा फाइनेंस के सीईओ और एमडी अनीश शाह के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए हजारीबाग हादसे पर दुख जताया है और पीड़ित परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की है. दरअसल, हजारीबाग में महिंद्रा फाइनेंस के रिकवरी एजेंट द्वारा दिव्यांग किसान की बेटी को कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचले जाने का मामला सामने आया है.

चाइनीज लोन ऐप पर ED का श‍िकंजा:Paytm, रेजरपे, कैशफ्री और ईजबज के 46.67 करोड़ रुपए किए फ्रीज़

महिंद्रा ग्रुप के एमडी और सीईओ ने लिखा, “हम हजारीबाग की घटना से बहुत दुखी और परेशान हैं, एक शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को कंपनी की ओर से हर सहयोग किया जाएगा.”

आनंद महिंद्रा ने हादसे पर दुख जताते हुए मामले में थर्ड पार्टी कलेक्शन का रिव्यू किए जाने की भी बात कही है. दिग्गज कारोबारी ने जांच में पुलिस का सहयोग का आश्वासन दिया है.

क्या है मामला
झारखंड के हजारीबाग में ट्रैक्टर की किश्त समय पर न चुका पाने पर किसान का ट्रैक्टर जबरन उठाने आये फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने दिव्यांग किसान की गर्भवती बेटी को वाहन से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. दिव्यांग किसान मिथिलेश मेहता ने महिंद्रा फाइनेंस से ट्रैक्टर के लिए लोन लिया था, जिसकी किस्त वो समय से नहीं चुका पाया था.

Back to top button