माइक तोड़कर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा से बदसलूकी की कोशिश, देखे वीडियो

हैदराबाद : शहर में एक रैली के दौरान मंच पर लगे माइक को तोड़कर एक शख्स ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भिड़ने की कोशिश की. हालांकि वहां पर मौजूद लोगों ने उस शख्स को तुरंत ही वहां से हटा दिया. दरअसल, असम के मुख्यमंत्री यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने पहुंचे थे. उन्हें भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति और उडुपी द्रष्टा पेजावर स्वामी धर्माधिकारी ने हैदराबाद में गणेश विसर्जन शोभायात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था.

सीएम योगी ने बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण,बोले-‘गाजीपुर को शिक्षा के फलक पर चमकाया’

यह घटना उस वक्त सामने आई, जब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति की रैली के दौरान मंच पर मौजूद थे. तभी पीछे से एक शख्स आता है और माइक को तोड़ने के बाद असम के सीएम से भिड़ने की कोशिश करता है.

हालांकि, इससे पहले कि वह हिमंत बिस्वा पर हमला कर पाता, वहां आसपास खड़े लोगों ने उस व्यक्ति को वहां से पीछे हटा दिया.

Back to top button