पेड़ से कटहल तोड़ने का प्रयास कर रहे हाथी का मजेदार वीडियो हो रहा वायरल : वीडियो

दिल्लीः पेड़ से कटहल तोड़ने का प्रयास कर रहा था हाथी।

हाथियों के करतब के लोग खूब पसंद करते हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर हाथियों के करतब के वीडियो वायरल होते रहते हैं. वैसे भी हाथियों को जानवरों की प्रजाति में सबसे मजबूत और सबसे प्यारी प्रजाति माना जाता है. एक पेड़ से कटहल तोड़ने का प्रयास करने वाले हाथी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे सच में हाथी प्यारे जानवरों में से एक होते हैं.

हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में एक भूखे हाथी को एक गांव में पेड़ से कुछ कटहल को अपनी सूंड से तोड़ने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. हाथी अपने अगले दोनों पैरों से पेड़ पर चढ़ कर कटहल को अपनी सूंड से तोड़ने की कोशिश कर रहा है. उसने कटहल तोड़ने के प्रयास में अपने शरीर को पेड़ के तने पर दो पैरों से पूरी तरह से खींच रखा है.

वीडियो में हाथी के कटहल तोड़ने के इस प्रयास को देखकर गांव के लोगों के द्वारा ताली बजाने की अवाज सुनी जा सकती है. तालयों की अवाज से समझा जा सकता है कि लोग हाथी को कटहल तोड़ने के लिए उत्साहित कर रहे है.

एएनआई के मुताबिक सुप्रिया साहू जो कि तमिलनाडु सरकार के पर्यावरण जलवायु परिवर्तन और वन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं, उन्होंने इस मनमोहक वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, “कटहल हाथियों के लिए वही है, जो मनुष्यों के लिए आम है .. और मनुष्यों द्वारा तालियां, कटहल तक पहुंचने के लिए इस दृढ़ निश्चयी हाथी का सफल प्रयास दिल को छू जाने वाला है.”

Back to top button