चांदी 1157 रुपए हुई महंगी तो सोना 51 हजार के पार

दिल्लीः आज, यानी 27 जून को सोना-चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना 192 रुपए महंगा होकर 51,021 रुपए पर पहुंच गया है। वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 1 बजे सोना 262 रुपए की गिरावट के साथ 50,885 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2451,021
2350,817
2246,735
1838,266

चांदी में भी तेजी
अगर चांदी की बात करें तो ये 1,157 रुपए महंगी होकर 60,507 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। MCX पर दोपहर 1 बजे ये 709 रुपए की बढ़त के साथ 60,458 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,837 डॉलर पर पहुंचा
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,837.11 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 21.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

सोने में जारी रह सकती है तेजी
अमेरिका सहित जी7 देशों के रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने से सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दिखने लगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में भी सोने की कीमत में तेजी जारी रह सकती है। आपको बता दें कि ईंधन के बाद सोना रूस का दूसरा बड़ा निर्यात है।

Back to top button