गंगा नदी में मिले 3 शव,मुश्किल से हुई पहचान

दिल्लीः वाराणसी में अहिल्याबाई घाट पर सोमवार सुबह तीन शव उतराते हुए मिले। एक साथ तीन शव देखकर खलबली मच गई। एनडीआरएफ और मल्लाहों ने शवों को गंगा से बाहर निकाला। इनकी पहचान भी हो गई है। दो किशोर झारखंड के पलामू और एक झांसी का रहने वाला था। 

झारखंड के पलामू ज़िले के ग्राम बराही निवासी प्रियांशु कुमार (14) और इसके चचेरे भाई अमन राज (15) शनिवार को लंका में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। रविवार को ये लोग घूमने निकले थे लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। रिश्तेदार इन्हें जगह-जगह ढूंढ रहे थे लेकिन कहीं पता नहीं चला।

सुबह जब उन्हें अहिल्याबाई घाट पर तीन शव मिलने की सूचना मिली तो वहां पहुंचे। उन्होंने दो शवों की पहचान प्रियांशु और अमन के रूप में की। वहीं एक बॉडी की पहचान झांसी निवासी योगेश कुमार सोनी के रूप में हुई। योगेश रविवार को आनंदमयी घाट पर डूब गया था। तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Back to top button