आलमबाग: कारखाने में लगी आग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

दिल्लीः

आलमबाग के पूरननगर स्थित सराफा पुलिस चौकी के पास स्थित फर्नीचर कारखाने में सोमवार सुबह आग लग गई। तीन मंजिला बिल्डिंग के भूतल पर स्थित फर्नीचर कारखाने से धुआं निकलते देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।

एफएसओ आलमबाग ने बताया कि सराफा पुलिस चौकी के पास स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग के भूतल पर फर्नीचर का कारखाना व ऊपर के तल पर जॉकी का शोरूम व स्ट्रीम फिटनेस स्टूडियो नाम से जिम है। सुबह करीब 6 बजे कुछ लोग जिम आए तो फर्नीचर के कारखाने से धुआं निकलता देख पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर कुछ ही देर में आलमबाग फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। चारों ओर से कारखाना पैक होने में धुआं ही धुआं भरा था। दमघोटू धुएं के बीच आग बुझाने में कुछ परेशानी हुई। दमकल कर्मियों के मुताबिक शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। देखकर लग रहा है कि आग देर रात ही लग गई और धीमे- धीमे लकड़ियां सुलगती रहीं। धुआं बाहर न निकल पाने रात में किसी को जानकारी नहीं पाई। आग की चपेट में आकर लकड़ी का काफी सामान जलकर खाक हो गया।

Back to top button