पशुपति पारस ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग, भतीजे चिराग पर लगाए कई गंभीर आरोप

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने भतीजे चिराग पर कई गंभीर आरोप लगाए। पारस ने कहा कि दो दिन पहले मोकामा में उन पर हमला हुआ। इस हमले में शामिल युवकों ने शराब पी रखी थी। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर हो रहे हमले के पीछे चिराग पासवान का हाथ है। उन्होंने कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। पशुपति पारस ने कहा कि हमारी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।

पटना में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान पशुपति पारस ने कहा है कि चिराग पासवान ने उनको धमकी दी थी कि वे पशुपति को लोजपा से 6 साल के लिए निलंबित कर देंगे। चिराग ऐसा इसलिए करना चाहते थे, क्योंकि पशुपति ने नीतीश कुमार के पक्ष में बयान दिया था। 

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय लोजपा के सभी साथी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन चिराग पासवान ने अलग चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि अगर चिराग पासवान गठबंधन के साथ चुनाव लड़ते तो आज केंद्र में मंत्री होते।

Back to top button