मॉडलिंग की तैयारी कर रही युवती को चाकुओं से गोदा

दिल्ली के उत्तम नगर के पास एक हैरान कर देने वाली अपराध की घटना सामने आई है जिसमें एक तरफा प्यार के चक्कर में एक शख्स ने मॉडलिंग की तैयारी कर रही एक 23 साल की लड़की की जान ले ली।

आरोपी ने चाकू मारकर लड़की पर हमला किया। असल में लड़का कई बार लड़की को अपने प्यार का प्रस्ताव दे चुका था लेकिन लड़की ने उसे खारिज कर कई बार फटकार लगाई थी, अब जब लड़की रात 11 बजे अपने किसी दोस्त के जन्मदिन के लिए घर से निकली थी तो घर से 300 मीटर दूर 3 लोगों ने उस पर हमला कर दिया, एक फूड डिलिवरी एक्जीक्यूटिव ने हमला होते हुए देखा था।

पुलिस ने कहा कि उन्हें पश्चिमी दिल्ली में उत्तम नगर के पास ओम विहार में मटियाला रोड पर हुई घटना के बारे में उन्हें मंगलवार को तड़के 1.20 बजे एक फोन आया था।

पुलिस ने बताया कि उन्हें पीड़िता खून से लथपथ एक चाकू के साथ पड़ी मिली थी। बाद में लड़की की पहचान डॉली बब्बर के रूप में की गई, जो एक  फ्रीलांस इवेंट ऑर्गनाइजर के रूप में काम करती थीं।

डॉली के घर पर उसके छोटे भाई लक्ष्य ने कहा कि उसे उसकी बहन के प्रेमी का फोन आया था कि वह खतरे में है। लक्ष्य ने आरोप लगाया, “लड़के ने मुझे बताया कि डॉली ने उसे फोन किया था और उसे बताया था कि अंकित गाबा ने उसके सिर पर बंदूक रख दी है और वह उसे धमका रहा है।

इसके तुरंत बाद, डॉली का फोन बंद हो गया और कुछ समय बाद ही पुलिसकर्मी हमें यह बताने के लिए आए कि कैसे उसके हाथों, गर्दन, छाती और पीठ पर चाकू के घाव हैं और उनसे खून बह रहा था।

Back to top button