कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेशपति ने कांग्रेस छोड़ी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को पूर्वांचल में तगड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र और पूर्व विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने INC (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। गुरुवार को वाराणसी में उन्होंने कहा कि पीढ़ियों से जो लोग कांग्रेस के साथ जुड़े थे, आज उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

उन उपेक्षित लोगों की लड़ाई न लड़ पाने के कारण वह इस्तीफा दे रहे हैं। जो परिवर्तन अब कांग्रेस में आया है उसके साथ पार्टी में रह पाना उन्हें संभव नहीं लग पा रहा था। इसी वजह से वह कांग्रेस से अलग हो रहे हैं।

Back to top button