पीएम मोदी ने राजा महेंद्र यूनिवर्सिटी का किया शिलान्‍यास

पीएम मोदी ने अलीगढ़ में राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह विश्‍वविद्यालय का शिलान्‍यास किया। इस मौके पर अपने संबोधन की शुरुआत में उन्‍होंने देशवासियों को राधाष्‍टमी की बधाई दी।

कहा कि आज ब्रज क्षेत्र के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण दिन है। ब्रज के कण-कण में राधा जी हैं। स्‍वतंत्रता संग्राम में राजा महेन्‍द्र सिंह के योगदान का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि यह दुर्भाग्‍य है कि राष्‍ट्रनायकों से देश की पीढ़ियों को परिचित ही नहीं कराया गया।

20 वीं सदी की उन गलतियों को 21 वीं सदी का भारत सुधार रहा है। पीएम मोदी ने देश के नौजवानों का आह्वान किया कि जब भी उन्‍हें कोई मुश्किल नज़र आए तो वे राजा महेन्‍द्र प्रताप सिंह के जीवन और उनकी वीर गाथा से प्रेरणा लें। 

अलीगढ़ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि आज राधाष्‍टमी के दिन ब्रज क्षेत्र को सौगात मिल रही है।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने फरवरी 2018 में यूपी के पहले इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन स्वयं आकर किया था।

आज उसी का परिणाम है कि यूपी में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ है। यूपी के 1.61 करोड़ नौजवानों को अपने ही गांव में, अपने ही जिले में रोज़गार और नौकरी मिल रही है। 

Back to top button