विहंगम योग संस्थान प्रांतीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक खत्म

रायपुर। रविवार को महर्षि सदाफल देव आश्रम रायपुर महादेव घाट में विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान की प्रांतीय समिति की बैठक हुई। बैठक में विहंगम योग संस्थान के सद्गुरु आचार्य स्वतंत्र देव के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर चर्चा की हुई।

छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सद्गुरु भगवान का दर्शन सबको कैसे प्राप्त हो इस पर चर्चा की गई।

इस बैठक में मुख्य रूप से विहंगम योग छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शक अध्यक्ष टीसी पंडया, आश्रम व्यवस्थापक एन प्रसाद , संरक्षक बी आर वर्मा, महामंत्री दया राम साहू, अन्न प्रभारी जादव राम साहू विहंगम योग छत्तीसगढ़ प्रचारक सत्येंद्र स्वर्वेदी, निर्देशक बब्बन सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनेश्वर नाग, रायपुर संभाग संयोजक पुरूषोत्तम सपहा, उपदेष्टा लच्छन निसाद, महेश चापड़ी, कोटेश्वर चापड़ी, उमेश पांडे, सेवक राम साहू, निर्मल बघेल, सन्नी, हरिश, घनश्याम साहू समेत गुरुबहन एवम गुरुभाई की उपस्थिति रही। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनेश्वर नाग ने दी।

Back to top button