महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने दिया पार्टी से इस्तीफा

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकीं सुष्मिता देव ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है। पहले उन्होंने पार्टी का व्हाट्सऐप ग्रुप छोड़ा।

इसके बाद अब उन्होंने ट्विटर के बायो में खुदो को कांग्रेस का पूर्व नेता बताया है। उन्होंने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। 

आपको बता दें कि लंबे समय से वह पार्टी से नाराज चल रही थीं। असम विधानसभा चुनाव के दौरान भी उनकी नाराजगी की खबरें लगातार सामने आ रही थीं

। मार्च महीने में तो असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सुष्मिता देव के इस्तीफे की अटकलों को खारिज करना पड़ा था। उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। 

Back to top button