लों से बन रहा स्टेडियम अधूरा

धूमा/सिवनी । खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए करीब डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाले इंडोर व आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य सालों से अधूरा पड़ा हुआ है। नेशनल हाईवे पर स्थित धूमा गांव में बनाए गए इंडोर व आउटडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य महीनों से बंद पड़ा है। देखरेख के अभाव में इस स्टेडियम में अब शराबियों का जमावड़ा लगने लगा है।

आसाजिक तत्व स्टेडियम के पवेलियन व बरामदों में रात के अंधेरे में शराबखोरी कर खाली बोतलें और पानी के पाऊच इत्यादि वहीं छोड़ देते हैं। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग व ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य को पूरा कराने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

इसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा के प्रयासों के बाद धूमा में इंडोर व आउटडोर स्टेडियम को स्वीकृति दी गई थी।

इससे खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि जल्द ही उन्हें खेल स्पधाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त उपयुक्त मैदान मिल जाएगा। लेकिन अब तक अधिकारी व ठेकेदार खेल मैदान का काम पूरा नहीं करवा सके हैं।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराई शिकायत-खेल मैदान का निर्माण कार्य अधूरा होने के मामले में क्षेत्रवासियों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराकर वरिष्ठ अधिकारियों से अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य अधूरा होने से खिलाड़ियों में निराशा का माहौल है।
Back to top button