ममता बनर्जी ने की बंगाल के लिए और वैक्‍सीन की मांग

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की, ये सौजन्य भेंट है। हमें और वैक्सीन मिले इसके लिए प्रधानमंत्री से बात की।

हमारे राज्य को आबादी के हिसाब से दूसरे राज्यों से बहुत कम वैक्सीन मिली है। बंगाल राज्य का नाम बदलने को लेकर मैंने प्रधानमंत्री से चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो इसे देखेंगे।

उन्‍होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि पेगासस पर प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक बुलाएं। सुप्रीम कोर्ट से इसकी जांच होनी चाहिए।

Back to top button