कोरोना से मौतों के बढ़ते आंकड़े ने बढ़ाया डर

कोरोना के नए मामलों में कमी से देश ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को 55 दिनों के बाद नए केसों की संख्या रिकवर होने वाले लोगों से ज्यादा हो गई थी। इसके चलते कुल एक्टिव केसों में भी इजाफा हुआ था। लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर से इसमें कमी देखने को मिली है।

पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण के 43,393 नए केस मिले हैं। इसके अलावा इसी अवधि में 44,459 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। यही नहीं कुल एक्टिव केस जो 4.60 लाख के पार पहुंच गए थे, उनमें भी कमी आई है।

अब देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 4,58,727 ही रह गए हैं।  हालांकि मौतों का आंकड़ा डराने वाला है। बीते एक दिन में 911 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले गुरुवार को यह आंकड़ा 850 के करीब ही था।

ऐसे में एक तरफ नए केस घटे हैं तो उसके अनुपात में मौतों की संख्या कम होने की बजाय बढ़ गई है, जो डराने वाला आंकड़ा है। यहां तक कि इसके चलते तीसरी लहर का डर भी बढ़ गया है।

बता दें कि कई एक्सपर्ट्स ने अगस्त से सितंबर के बीच देश में कोरोना की तीसरी लहर के कहर की आशंका जताई गई है।

Back to top button