बिहार में दफ्तर में पूरी तरह अनलाॅक

बिहार में सात जुलाई से अनलॉक-4 का ऐलान कर दिया गया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को क्राइ‍सिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद इसके लिए नई गाइडलाइन का ऐलान किया।

नए निर्देशों के मुताबिक बिहार के सभी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में अब पूरी क्षमता से काम होगा। 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ रेस्‍टोरेंट और खानपान की दुकानें भी खुलेंगी।

इसके साथ ही विश्वविद्यालयों, सभी कॉलेजों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान, 11वीं और 12 वीं तक के विद्यालयों को भी 50% छात्रों की उपस्थिति के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है।  बिहार में अनलॉक-3 छह जुलाई को खत्‍म हो रहा है।

सोमवार को अनलॉक-3 तक के परिणामों की समीक्षा क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में की गई। समीक्षा में पाया गया कि राज्‍य में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इसके साथ ही कुछ मामलों में अभी भी सावधानी की जरूरत है।

Back to top button