हम मिट जाएंगे मगन झुकेंगे नहीं: लालू

राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के 25 वें स्‍थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ताओं को वर्चुअली सम्‍बोधित करते हुए पार्टी सुप्रीमो लालू यादव का दर्द छलक आया। लालू ने कहा, ‘मैं लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम मिट जाएंगे लेकिन झुकेंगे नहीं।

वे हमारी सरकार को जंगलराज कहते हैं। हमने तो तवा पर एक ही साइड से पक रोटी को पलटने का काम किया। हमरा राज जंगलराज नहीं जनराज रहा। चरवाहा स्कूल एक मैसेज था कि पेट के साथ शिक्षा का भी इंतजाम हो।

‘ इसके साथ ही उन्‍होंने अपनी गैरहाजिरी में पार्टी सम्‍भालने के लिए अपने बेटे तेजस्‍वी यादव की तारीफ भी की। उन्‍होंने कहा कि बिहार में हमारी अनुपस्थिति में चुनाव हुआ। हम तड़पते रह गए। हमें मलाल है।

तेजस्वी से बात होती रहती थी। उसने कहा कि पापा चिंता मत कीजिए। हम लोगों से निपट लेंगे।  लालू ने राष्‍ट्रीय जनता दल के गठन से लेकर अभी तक के संघर्ष के बारे में विस्‍तार से अपनी बात रखते हुए कहा कि रामकृष्‍ण हेगड़े के परामर्श से पार्टी का नाम राष्‍ट्रीय जनता दल रखा गया था।

पार्टी के स्‍थापना काल से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि समाजवादियों ने संघर्ष छेड़ा कि मंडल कमीशन लागू करो। उस समय की सरकार ने गाड़ी रोककर रास्ते में कुटाई कराई, फिर हम लोग दिल्ली पहुंचे।

नारा बुलंद किया कि मंडल कमीशन लागू करो। इंडिया गेट से हमलोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, बाद में रिहा कर दिया गया।

Back to top button