कार्सटनका 400 मीटर बाधा दौड़ में विश्व रिकार्ड

नार्वे के 2 बार के विश्व चैंपियन कार्सटन वारहोम ने डायमंड लीग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में 29 साल पुराना विश्व रिकार्ड तोड़ा।

इस 25 वर्षीय धावक ने 46.70 सेकेंड का समय निकालकर अमेरिका के केविन यंग के बार्सिलोना ओलंपिक 1992 के फाइनल में बनाये गये 46.78 सेकेंड के रिकार्ड को तोड़ा। वारहोम का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 46.87 सेकेंड था जो उन्होंने पिछले साल अगस्त में स्टॉकहोम में बनाया था।

Back to top button