चांदनी माझी ने पास की हाईस्कूल परीक्षा

ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसई) ने कक्षा 10 परीक्षा के नतीजे कल जारी कर दिए। बीएएसई ओडिशा की इस मैट्रिक परीक्षा में चर्चित आदिवासी दाना माझी की बेटी भी सफलता हासिल की है।

पांच साल पहले अपनी पत्नी का शव 10 किलोमीटर तक लादकर पैदल चलने कारण दाना माझी राष्ट्रीय अखबारों/मीडिया की सुर्खिंयों में आए थे।

2016 में घटना के वक्त चांदनी माझी जो कि दाना माझी की सबसे बड़ी बेटी हैं जो उस वक्त अपने पिता के साथ-साथ चल रही थीं। दाना माझी अपनी पत्नी अमंगदेई का शव कंधे पर लादकर अस्पताल से अपने गांव जा रहे थे।

उस वक्त 12 साल की बेटी चांदनी रोती नजर आई थी। ओडिशा में दयनीयता की इन तस्वीरों से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की देश -विदेश में आलोचना हुई थी।

तस्वीरों में असहाय दिखने वाली चांदनी के लिए यह खुशी का मौका आया है कि क्योंकि उसने हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। परिवार में हाईस्कूल की परीक्षा पास करने वालों में चांदनी पहली सदस्य है। पूरे राज्य में इस साल 10वीं परीक्षा के लिए नामांकन कराने वाले 98 फीसदी यानी 5.6 लाख छात्र पास हुए हैं।

Back to top button