इमरान खान ने पाकिस्तान में रेप के लिए महिलाओं के कपड़ों को बताया जिम्मेदार

खुद प्लेबॉय के इमेज रखने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अक्सर रेप को लेकर अपने बयान देते हुए मुश्किल में पड़ जाते हैं। अब एक बार फिर इमरान ने अपनी घटिया सोच का परिचय देते हुए रेप को लेकर घिनौना बयान दिया है।

इमरान खान ने कहा है कि पाकिस्तान में बढ़ रहे यौन उत्पीड़न के मामलों में हो रही वृद्धि महिलाओं कपड़ो से जुड़ी हुई है। “एक्सियोस ऑन एचबीओ” दो दिए एक इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा, “अगर महिला बहुत कम कपड़े पहनती है, तो इसका पुरुषों पर असर होगा, हां अगर वे रोबोट हैं तो ऐसा नहीं होगा। यह कॉमन सेंस की बात है।”

इमरान खान की इस घटिया टिप्पणी ने दुनियाभर की आलोचनाओं को न्यौता दिया है और अब सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया है। विपक्षी नेता और पत्रकार जमकर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

हालांकि, डिजिटल मीडिया पर पीएम के फोकल पर्सन डॉ अर्सलान खालिद ने कहा कि उनके बयान को संदर्भ से बाहर ले जाकर ये ट्वीट किए जा रहे हैं। डॉ अर्सलान खालिद ने ट्वीट कर कहा कि खआन की आधी बात को काटकर संदर्भ से बाहर ले जाकर ट्वीट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि हम किस तरह के समाज में रहते हैं और उन्होंने समाज में यौन निराशा के बारे में बात की है।
Back to top button