दुकानदार से साढ़े तीन लाख की लूट

बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र में मूड़घाट स्थित एक दुकान पर पहुंचे असलहाधारी बदमाशों ने दुकानदार से साढ़े तीन लाख रुपया नगद लूट लिया।

बाइक से आए बदमाशों में एक की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उसने चेहरा ढक रखा था। दो अन्य में एक बाइक पर व दूसरा दुकान के पास ही मौजूद बताया जा रहा है। सूचना पर सीओ सिटी आलोक प्रसाद, कोतवाल मनोज कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी बड़ेवन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी धरपकड़ के लिए स्वाट व एसओजी की टीमें भी लगा दी गई हैं।

Back to top button