हम आपके हैं कौन के म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण का देहांत

नई दिल्ली। बीते साल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आ रही हैं। बीते साल जहां फिल्म इंडस्ट्री ने कई दिग्गज स्टार्स को खोया है। वहीं अब इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है।

‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में हिट गाने देने वाले मशहूर म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 78 साल के रामलक्ष्मण का निधन आज यानी 22 मई की सुबह  हो गया।

वह बीते काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। वहीं उन्होंने अपनी अंतिम सांस नागपुर स्थित अपने घर में ली। रामलक्ष्मण के निधन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

उनके निधन की खबर ने सभी का सदमें में ला दिया है। म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण के निधन पर स्टार्स उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहे है।

रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। उन्होंने न सिर्फ हिंदी फिल्मों में बल्कि कई मराठी और भोजपुरी फिल्मों में भी संगीत दिया है। उन्होंने करीब 75 फिल्मों में संगीत दिया है।

पहले रामलक्ष्मण ‘लक्ष्मण’ के नाम से जाने जाते थे। उनके साथ राम की जोड़ी थी और हिंदी सिनेमा जगत में राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे। लेकिन राम के निधन के बाद लक्ष्मण ने अपने नाम के आगे राम जोड़ लिया और अपना पूरा नाम रामलक्ष्मण रख लिया।

Back to top button