चतरा में 55 साल की विधवा से गैंगरेप

बिहार के चतरा के टंडवा के मिसरौल पंचायत के एक गांव में 55 साल की एक विधवा महिला से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। डीएसपी विकास पांडे ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान विकास तिवारी, नीतेश तिवारी और रतन तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 14 फरवरी की रात आठ बजे गांव के एक घर में तीनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया। इस घटना के बाद महिला बेहोश हो गई थी। पुलिस के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता घटना में शामिल एक आरोपी के यहां ही काम करती थी।

पुलिस को 16 फरवरी को घटना की सूचना मिली। इसके बाद इंस्पेक्टर प्रमोद पांडे ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और चतरा में उसकी मेडिकल जांच कराई।

बताया जाता है कि पीड़िता छह बच्चों की मां है। वह घटना की रात बस्ती से लौटकर अपने घर जा रही थी। रास्ते में ही तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और एक घर में लेकर जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस मामले में विकास तिवारी, नीतेश तिवारी और रतन तिवारी नामजद आरोपी बनाये गये हैं। इनमें एक आरोपी एक बच्चे का पिता है जबकि तो दो अविवाहित बताए जाते हैं।

Back to top button