अखिलेश बने बिल्डिंग मैटेरियल संघ के अध्यक्ष

जयकरन सिंह को बनाया गया संरक्षक

भरुआ सुमेरपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष के जी अग्रवाल के निर्देश पर नगर अध्यक्ष ने ट्रेड यूनियनों का गठन किया. गुरुवार को कस्बे में बिल्डिंग मैटेरियल संघ का गठन कर जयकरन सिंह को संरक्षक बनाया गया.

नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने बताया कि जिलाध्यक्ष के निर्देश पर संगठन के विस्तारीकरण के उद्देश्य से ट्रेड यूनियनों का गठन शुरु किया गया है.

गुरुवार को बिल्डिंग मैटेरियल संघ का गठन कर जयकरन सिंह को संरक्षक, अखिलेश सिंह को अध्यक्ष, अशोक कुमार साहू को महामंत्री तथा लकी शिवहरे को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया.

इस मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक नंदकिशोर यादव, अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, चेयरमैन अनुज शिवहरे, संयुक्त महामंत्री अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, संगठन मंत्री रामजी मिश्रा, चित्रांशु खरे आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे. व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

Back to top button